गावां काली मंडा में विहिप ने मनाया स्थापना दिवस
- झारखंड के खिलाफ किया आक्रोश व्यक्त
गिरिडीह। गावां बाज़ार स्थित काली मण्डा के प्रांगण में मंगलवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने 57वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास बर्णवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष हंसराज पाण्डेय उपस्थित हुए। बैठक में संगठन मज़बूती पर विस्तार से विचार विमर्श करते हुए क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाने पर गहन चर्चा की गई।
मौके उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं भारतीय संस्कृति का संवैधानिक चुनौती बनी हुई है। झारखण्ड सरकार पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा नमाज़ पढ़ने के लिए एक अलग कमरा पारित किये जाने का घोर विरोध किया।
लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हम सब को जन, समाज कल्याण के लिए हम सब को आगे आना चाहिए और अपने अपने धार्मिक कर्म के साथ एक दूसरे की सेवा करने की बात कही। वहीं मुख्य वक्ता ने समाज के माताएं बहनों को भी जागरूक करने और मातृशक्ति से जोड़ने का निर्देश दिए।
मौके पर अजित पांडेय, संतोष पांडेय, उपेंद्र स्वर्णकार, गौतम सिसोदिया, विकास पांडे, अंकज सिंह, नितेश बर्नवाल, देवनंदन साव, विकास रंजन, तरुण कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।