तिसरी के गांधी मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों ने मनाई गांधी जयंती
- लोगों ने महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर किया नमन
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में सोमवार को विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने महात्मा गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान लोगों ने गांधी जी को माल्यार्पण कर नमन किया। गांधी मैदान में महात्मा गांधी के स्मारक में तिसरी बीडीओ संतोष प्रजापति, भाजपा के वरिष्ठ नेता सोनू हेम्ब्रोम, तिसरी मुखिया किशोरी साव, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने माल्यार्पण किया।
मौके पर बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। देश के लोग उन्हें बड़े प्यार से बापू कहते थे। कहा कि देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी ने अहम भूमिका निभाई थी। जिसके कारण देश उन्हें सदेव याद करेगा। वहीं झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा कि भारत सरकार स्वच्छता को देखते हुए 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश उपाध्याय, बिक्की शर्मा आदि लोग मौजूद थे।