LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मे शामिल हुई केन्द्रीय मंत्री

  • मंदिर दर्शन के बाद महावीर स्वामी का झुलराया पालना
  • विश्व को भगवान महावीर के अहिंसा व विश्व शांति के सिद्धांत का पालन करने की आवश्यकता: अन्नपूर्णा

कोडरमा। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। जैन समाज के द्वारा संध्या रात्रि में दिगंबर जैन विद्यालय के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, भगवान महावीर स्वामी को पालना झूलाना, और दीपोत्सव आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सर्वप्रथम जैन मंदिर का दर्शन किया और भगवान महावीर का पालना झुलाया, तत्पश्चात सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलित समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित जैन सेठी, सभी पदाधिकारी एवं निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने संयुक्त रूप से किया। महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी, शशि छाबड़ा, किरण ठोलिया, मोना छाबड़ा, त्रिशला गंगवाल ने तिलक लगाकर, माला पहनाकर, और शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने भगवान महावीर जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज संपूर्ण विश्व को भगवान महावीर के अहिंसा और विश्व शांति के सिद्धांत को पालन करने की आवश्यकता है। उनके द्वारा बताए गए संदेशों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। सत्य और अहिंसा का पालन करके ही अपने जीवन का कल्याण और अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। उन्होंने बच्चों के द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि छोटे-छोटे बच्चे ही भविष्य के निर्माणकर्ता है। हमें उनको अच्छे मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है।

जैन समाज के पदाधिकारी एवं उपाध्यक्ष कमल जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला, सहायक मंत्री राज छाबड़ा सुनील जैन विद्यालय के संयोजक सुनील जैन ,सुशील जैन छाबड़ा, सुरेश झाझंरी निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन कार्यक्रम संयोजक नवीन जैन सभी ने मिलकर मुख्य अतिथि माननीय अन्नपूर्णा देवी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक सुनीता शेट्टी और खुशबू शेट्टी के द्वारा बहुत ही सफल सांस्कृतिक जैन समाज के बच्चे और विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। समाजसेवी किशोर जैन पांड्या और सुशील जैन छाबड़ा के द्वारा बंपर लकी ड्रॉ का पुरस्कार और सभी बच्चों को पारितोषिक का उपहार दिया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons