LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के भाजपा के इलेक्शन कोर कमेटी की बैठक संपन्न, कहा शौचालय की व्यवस्था कर पीएम मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया

गिरिडीहः
भाजपा के कोडरमा चुनाव प्रबंधन समिति के कोर कमेटी की बैठक शनिवार को गिरिडीह के तुलसी भवन स्थित प्रधान कार्यालय में हुआ। भाजपा के इस कोर कमेटी के बैठक मंे केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शामिल हुई। वहीं बैठक में प्रर्देश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, कोडरमा विधायक डा. नीरा यादव और जिला परिषद् अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री मुनिया देवी भी शामिल हुई। लेकिन भाजपा के इस कोर कमेटी के बैठक में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इस दौरान कांग्रेस, और वामपंथी दलों पर जमकर भड़की। और कहा कि चीन और आपातकाल का समर्थन करने वाले ऐसे दलों को संविधान और लोकतंत्र बचाने की बात करना शोभा नहीं देता। क्यांेकि 1962 के युद्ध में देश के यही वामपंथी दलों ने ही खुलकर चीन का समर्थन किया था। और अब ये लोकतंत्र बचाने की बात दुहाई देते है। केन्द्रीय मंत्री इस दौरान कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति पर भी जमकर बरसी, और कहा कि अब चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस हर तरह के हथकंड़े अपनाने से भी गुरेज नहीं करेगी। कोर कमेटी की बैठक में अन्नपूर्णा ने कोडरमा के लोगों से अब सचेत रहने की जरुरत।

क्योंकि एक बार फिर से कांग्रेस कोडरमा की जनता को छलने के प्रयास में है। भाजपा प्रत्याशी सह केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आजादी के 70 सालों तक कभी देश ने नहीं सोचा कि कोई ऐसा भी प्रधानमंत्री आएगा, जो महिलाओं को उनका सम्मान घर-घर शौचालय का निर्माण कराकर देगा। और तो और चूल्हे के धुंए से निजात दिलाएगा। नल से जल योजना की शुरुआत कर ग्रामीणों के घर-घर पेयजल की व्यवस्था कराएगा। और पांच लाख तक का इलाज हर किसी का मुफ्त में हो पाएगा। इधर बैठक में काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जबकि केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जमुआ चाौक पर ही पार्टी के सीनियर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons