LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची गांवा, कहा विकास की बात करने वाली भाजपा, नहीं करती वंशवाद की राजनीति

गावांः
रविवार को गावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र तराई, चरकी, नीमाडीह, जमडार आदि गांवों का क्षेत्र की सांसद व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भ्रमण कर लोगो की समस्या सुनी। स्थानीय ग्रामीणों ने तराई में उच्च विद्यालयए गावां प्रखंड में डिग्री कॉलेजए नया राशन कार्ड बनानेए वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन आदि चीजों की मांग किया। उन्होंने मौके पर ही बीडीओ महेंद्र रविदास को जिनका वृद्धा व विधवा पेंशन में नाम चढ़ाने व जरूरतमंद लोगों राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया।
हेमंत सरकार परिवारवाद की बाढ़ में बह रहीण् अन्नपूर्णा देवी
इस दौरान कार्यकर्ताओं के समक्ष संगठन को मजबूती प्रदान करने व भ्रष्टाचार पर लगाम कसने, क्षेत्र का विकास जैसे ज्वलंत मुद्दों को रखा। कहा कि कार्यकर्ता इस बार भी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए पार्टी के हित में एक लंबी लकीर खींचने का काम करें। केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा का एक ही उद्देश्य है कि हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। पार्टी में सदैव देशहित का ख्याल रखा जाता है। भाजपा का इतिहास है कि वह परिवारवाद की राजनीति नहीं करती है। हेमंत सरकार वंशवाद व परिवारवाद की बाढ़ में बह रही है। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बात चीत करते हुए कहा कि यह क्षेत्र जंगली क्षेत्र यहां के हजारों लोग ढिबरा, माइका पर आश्रित है। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने यह क्षेत्र में ढिबरा बन्द कर यहां के हजारों लोगों को बेरोजगार करने का काम किया है। हेमन्त सौरेन ने कोडरमा में हरी झंडी दिखा एक गाड़ी माइका पास करवाया था तो लगा था क्षेत्र में पुनः ढिबरा चालू होगा। लेकिन हेमन्त सौरेन के जाते ही ट्रक पकड़ा गया। हेमन्त सौरेन सिर्फ अपना झोली भरने में व्यस्त है। इस क्षेत्र में ढिबरा बन्द हो जाने से कई लोग बेरोजगार हो गए। यह क्षेत्र माइका के नाम से प्रसिद्ध है। मौके पर श्री राम यादव, चन्द्रशेखर आजाद, आनन्दी यादव, अमरदीप निराला, राजेन्द्र मिस्त्री, अशोक साव, सहदेव साव, लखन राम, अजित राउत, प्रकाश पंडित, सुरेंद्र यादव व कॉंग्रेस यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons