केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा पहुंची गिरिडीह के साहु धर्मशाला, की मोदी सरकार के दुसरे कार्यकाल पर लिखित पुस्तक का विमोचन
गिरिडीहः
केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को गिरिडीह पहुंची। और कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। शहर के व्हीट्टी बाजार में ही साहु समाज के कार्यक्रम में शामिल हुई केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, आरएसएस के जिला संचालक बृजनंदन प्रसाद, साहु समाज के अध्यक्ष बालगोंविद साहु, धर्मप्रकाश, अरुण साहु भी मौजूद थे। साहु धर्मशाला में ही केन्द्रीय मंत्री ने सांसद कोटे से उपलब्ध कराएं एबूलेंस की चाभी साहु समाज के अध्यक्ष बालगोंविद साहु को सौंपी। और बधाई देते हुए कहा कि साहु समाज को इस एबूलेंस का इस्तेमाल हर वर्ग के लिए करना है।

जरुरतमंदो के लिए साहु समाज अपने स्तर से इसे फ्री सेवा में भी रखे। क्योंकि पीएम मोदी का एक ही संदेश है सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास। इसी मूलमंत्र को साहु समाज को भी अपनाने की बात केन्द्रीय मंत्री ने साहु समाज से की। इस दौरान कार्यक्रम को जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने भी संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, और साहु समाज के अध्यक्ष बालगोंविद साहु के साथ सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव ने मोदी 2.0 पर गृहमंत्री अमित शाह समेत 22 लेखकों द्वारा लिखित पुस्तक मोदी 2.0 सपने हुए साकार का विमोचन की। और कहा कि मोदी सरकार के सफल होते दुसरे कार्यकाल ने देश की जनता का भरोषा बढ़ाया है। और यह पुस्तक मोदी सरकार के सफल कार्यकाल का आईना दिखाएगी।