LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपा के सेवा पखवारा के तहत भाजपाईयों ने किया वृक्षारोपण

  • शहर के कमलजोर, झगरी सहित कई स्थानों पर लगाए गए फलदार पेड़

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक विभिन्न जिला मुख्यालय के भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा की ओर से नगर निगम क्षेत्र के कमलजोर के अलावे झगरी सहित कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया।

मौके पर भाजपाईयों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा हैं। बताया गया कि 17 सितंबर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के अलावे विभिन्न प्रखंडों में भाजपा की ओर से लगातार सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

वृक्षारोपण के दौरान पूर्व विधायक निर्भय शाहााबदी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, कोडरमा सांसद प्रतिनिधी दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, महामंत्री संदीप डंगैच, हरविंदर सिंह बग्गा, मुकेश पाठक समेत कई भाजपाई नेता मौजूद थे।

इधर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व महापौर सुनील पासवान के नेतृत्व में भी उपनगरी पचम्बा के कोयरीटोला के मध्य विद्यालय और शीतलपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता के साथ सदानंद राम, नगर अध्यक्ष अमित पासवान, रमेश दास, शिल्पा, चांदनी रजक, सुरेश सिन्हा, अशोक राम, वासुदेव राम, जितेंद्र राम, प्रेम सिन्हा समेत कई कार्यकर्ताओं ने आम, अमरूद, केला, जामुन समेत कई फलदार पौधे लगाए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons