LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

मोटरसाईकिल हादसे में दो युवक घायल

गिरिडीह। तिसरी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित केवटा टांड मोड़ से आगे गांवां गिरिडिह मुख्य मार्ग पर शनिवार करीब 7 बजे शाम मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जेएमएम नेता बिक्की शर्मा और रिंकु बर्णवाल ने इलाज के लिए राजकीय अस्पताल तिसरी पहुंचाया। हादसे में बेलवाना पंचायत के कर्णपुरा निवासी मंझलु मुर्मू (25) पिता चारो मुर्मू और तिसरी पंचायत के सलगाडीह निवासी बैजन मुर्मू (30) पिता मनोज मुर्मू को गंभीर चोट लगी है।

दोनों थे शराब के नशे में धुत

जानकारी के अनुसार दोनों युवक तिसरी में शराब का सेवन करने के बाद तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत गड़कुरा पंचायत के पालमो भूराई महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाला मेला भ्रमण करने जा रहा था। मेला पहुचने से लगभग तीन किलोमीटर पूर्व अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल एक्सीडेंट हो गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons