राज्य स्तरीय बुशु प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह के दो खिलाड़ी हुए गोड्डा रवाना
- संघ के जिलाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यो ंने दी शुभकामनाएं
गिरिडीह। गोड्डा में 30 और 31 जुलाई को होने वाले राज्य स्तरीय बुशु प्रतियोगता के लिए गिरिडीह से दो खिलाड़ी समेत तीन सदस्यीय टीम शनिवार को गोड्डा रवाना हुई। रवाना होने वाले में गिरिडीह से वुशु संघ के जिला उपाध्यक्ष सह कोच अमित स्वर्णकार के साथ दोनो खिलाड़ी राकेश कुमार और अभिषेक कुमार शामिल है। शनिवार को तीनो को रवाना करने के दौरान वुशू संघ के जिला अध्यक्ष सह भाजपा नेता संदीप डंगाईच और अनीता ओझा और रोहित राय शामिल थे।

मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष डंगाईच ने कहा की दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गिरिडीह के दो खिलाड़ियों ने पहले ही पदक जीतकर गिरिडीह का नाम रौशन करने का काम किया है। और अब ये तीसरा मौका है जब इसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो और खिलाड़ी गोड्डा रवाना हुए है। उन्होंने खिलाड़ियों के जीत की कामना की।
Please follow and like us: