LatestNewsकोडरमाझारखण्डस्पोर्ट्स

दो दिवसीय महिला झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न

  • प्रतियोगिता में ढाई सौ महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
  • मार्शल आर्ट व ताइक्वांडो सीखने वालों का स्वास्थ्य और कॉन्फिडेंस रहता है अच्छा: एसपी

कोडरमा। दो दिवसीय महिला झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बीआर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में पूरे राज्य के जिलों से करीब दो सौ पचास महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कोडरमा पुलिस कप्तान कुमार गौरव, विशिष्ट अतिथि झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री संजय कुमार शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट गोपाल कुमार, टूर्नामेंट डायरेक्टर मिथिलेश सिंह, चेयरमैन महिला समिति स्मिता आनंद, बीआर इंटरनेशनल के डायरेक्टर ओपी राय, स्कूल इंचार्ज डॉ बीएनपी बरनवाल, कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार बरनवाल, सचिव अशोक कुमार सह-कोडरमा के एकमात्र डे-बोडिंग प्रशिक्षक के अलावे कई अतिथि गण, अभिभावक गण टीम मैनेजर, कोच मौजूद थे।

पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने विभिन्न जिला से आए हुए महिला खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए इनकी प्रतिभाओं को सराहना की। कहा कि जो भी महिला खिलाड़ी आत्मरक्षा मार्शल आर्ट ताइक्वांडो सीखते हैं उनका स्वास्थ्य और कॉन्फिडेंस काफी अच्छा रहता है और वह हर क्षेत्र में अपना अच्छा प्रदर्शन करती है। क्योंकि उनमें धैर्य और सहनशीलता काफी बढ़ता है और यह हमारे समाज के लिए एक अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों के अच्छे भविष्य की कामना की और हर संभव मदद करने का भरोसा भी जताया।

झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री संजय कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता तीन वर्ग सब-जूनियर/जूनियर और सीनियर में किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सरकार के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के तहत ताइक्वांडो सिखाओ-बेटी बचाओ के तर्ज पर किया गया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच फनी भूषण, प्रीति, मनीषा ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे जिन्होंने खेल को आगे बढ़ाते हुए सरकारी नौकरी प्राप्त की है और जीवन को नए आयाम और ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। हमें गौरव है इस बात का कि ऐसे शख्स हमारे बीच में मौजूद हैं और कई राज्य, राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के पदक प्राप्त विजेता इस भीड़ में शामिल है।

प्रतियोगिता का परिणाम

अंडर 16 किलोग्राम में काव्या सिंह ने स्वर्ण, प्रीति कुमारी ने रजत, सोनाक्षी कुमारी और अर्धरीति प्रकाश रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर 20 किलोग्राम में अनमोल कुमारी, चांदनी कुमारी ने रजत, प्रियांशी राज, आर्य उराव ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 24 किलोग्राम साक्षी श्री स्वर्ण मेसी रजत, संजना व प्रिंसी कांस्य पदक, अंडर 26 किलोग्राम में अर्चना ने स्वर्ण, समृद्धि ने रजत, अर्शिया एवं अनन्या ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 19 किलोग्राम में स्वाति कृतिका ने रजत, आस्था एवं तीसा ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 32 किलोग्राम में महिमा ने स्वर्ण पदक, अर्पिता ने रजत पदक, उजाला एवं आकृति ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 35 किलोग्राम में काजल ने स्वर्ण पदक, रितिका ने रजत पदक, मनीषा एवं त्रिसूत्री ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 38 किलोग्राम में अपूर्व ने स्वर्ण पदक, पलक ने रजत पदक हासिल किया। अंडर 41 किलोग्राम में सलोनी ने स्वर्ण पदक, सृष्टि ने रजत पदक व तनीषा ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 37 किलोग्राम में अपूर्वा ने स्वर्ण पदक, रितिका ने रजत ने पदक, सोनल एवं आकांक्षा ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 47 किलोग्राम में कोमल कुमारी व अनुष्का ने रजत पदक, सानवी एवं स्वाति ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 41 किलोग्राम मेें सौम्या ने स्वर्ण पदक, मिताली ने रजत पदक, अलीशा एवं सादिया ने कांस्य पदक हासिल किया। 55 किलोग्राम में प्रियांशु ने स्वर्ण पदक, अनुष्का ने रजत पदक प्राप्त करते हुए धनबाद विनर कप विजेता और अंडर 44 किलोग्राम मनीषा स्वर्ण प्रियंका रजत पदक पम्मी एवं रानी कुमारी कांस्य पदक अंडर 47 किलोग्राम आस्था स्वर्ण पदक सृष्टि रजत पदक सृष्टि कुमारी एवं शुभी प्रवीण कांस्य पदक अंडर, 51 किलोग्राम प्रगति स्वर्ण रिया रजत पदक वृष्टि एवं पल्लवी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। कोडरमा रनर कप विजेता घोषित किया गया।

निर्णायक मंडली में कई राष्ट्र स्तरीय रैफरी फनी भूषण, प्रीति, आरती सिंह, भवानी घटवाल, नीतू कुमारी, दिलीप कुमार, ज्योति कुमारी, अविनाश राम, आशुतोष कुमार राय, राहुल कुमार बावरी के अलावे मुख्य निर्णायक अमर कुमार बावरी आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons