LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित दो दिवसीय झारखंड साइंस फिल्म फेस्टिवल का हुआ समापन

  • अध्यात्म को विज्ञान से जोड़ते हुए इसके सकारात्मक उदाहरण को किया गया है प्रस्तुत

गिरिडीह। सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित तीसरा झारखंड साइंस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे चरण का समापन मंगलवार को हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनएसओ गिरिडीह के उपनिदेशक मनीष आनंद थे। वहीं कई फिल्म के निदेशक दीपक बारा और स्क्रिप्ट राइटर मुंबई से शानिब बक्शी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान साइंस फॉर सोसायटी के प्रांतीय अध्यक्ष ने उपनिदेशक मनीष आनंद, प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह और मुन्ना प्रसाद कुशवाहा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान फिल्म में माइका और ढिबरा चुनने की व्यथा का बडा ही मार्मिक चित्रण को दर्शाया गया था। ढीबरा चुनकर जिंदगी का यापन और शिक्षा ग्रहण की परिस्थितियों को दिखाकर छात्राओं को प्रेरित किया गया। फिल्म का समापन महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस की फिल्म को दिखाया गया।

मौके पर अतिथियों ने कहा कि फिल्म में अध्यात्म को विज्ञान से जोड़ते हुए इसके सकारात्मक उदाहरण को प्रस्तुत किया गया है। प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह ने छात्राओंकों अंदर से मजबूत होकर खुद को गढ़ने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन सचिव शमा प्रवीण कर रही थी। वहीं धन्यवाद ज्ञापन साइंस फॉर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अली इमाम खान ने किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons