मुखिया व वार्ड के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन
- प्रखंड मुख्यालय में बढ़ी चहल पहल
गिरिडीह। जिले के गावां प्रखंड मुख्यालस में मुखिया के लिए दो व वार्ड सदस्य के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। मुखिया पद के लिए माल्डा पंचायत की निवर्तमान मुखिया सुकांता देवी व बादीडीह पंचायत से निवर्तमान मुखिया सरिता देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

पहले दिन काउंटर पर नामांकन के लिए भीड़ नहीं देखी गयी। हलांकि एनआर काउंटर पर लोगों की लंबी लाईन देखी गई। चुनाव हेल्पलाईन टेबल पर भी पुछताछ के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।
Please follow and like us: