LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आजसू की बैठक में प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर हुई चर्चा

गिरिडीह। तिसरी गांधी मैदान के चबूतरा में आजसू प्रखंड कमिटी कार्यकर्ताओ ने बैठक कर प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ चर्चा की गई। बैठक के बाद पांच सूत्री मांग को लेकर तिसरी बीडीओ को आवेदन दिया गया। आवेदन के अनुसार तिसरी प्रखंड में मनरेगा योजना में सबंधित अधिकारी कर्मी के शह पर मजदूरों से कार्य नही करवा कर जेसीबी का प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए। प्रखंड के खिजुरी के लगभग दो सौ मनरेगा योजना डोभा स्वीकृत तो कई पंचायत में योजना स्वीकृत नही मिलने से मजदूर को रोजगार नही मिल पा रहा है। पेंशन योजना का लाभ सरकार आपके द्वार में देने वाले लोगो को अभिलंब दिया जाए। डीलर द्वारा समय पर कार्डधारियो को राशन मुहैया कराया जाए। प्रखंड के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र सुचारू रूप से संचालित नही होने से नौनिहाल को समुचित लाभ से वंचित है। आंगनबाड़ी केंद्र की निगरानी विशेष रूप से किया जाए। मौके पर आजसू नेता नारायण यादव, शंकर यादव, श्रवण कुमार, विकास दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons