धनवार में गिरिडीह भाजपा का तीन दिवसीय संगठनात्मक बैठक संपन्न, हेमंत सरकार पर बरसे पूर्व सीएम मंराडी
गिरिडीहः
गिरिडीह भाजपा के तीन विस का संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को धनवार के नगर भवन में हुआ। बैठक में बगोदर, जमुआ और धनवार के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जबकि बैठक को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए पूर्व सीएम और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी ने संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के पाप का घड़ा अब फूटने वाला है। और जल्द ही इसका सुखद परिणाम जनता को भी दिखेगा। बालू, कोयला, पत्थर में लूट मची हुई है, पुलिस को इसमें उलझा कर रखा गया है। और दुसरी तरफ मजदूरों के जीवन यापन का सहारा माइका पर कड़ी पांबदी लगा दिया गया। एक साथ तीन विस के कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व सीएम मंराडी ने कहा कि अब 2024 का आम चुनाव नजदीक आने वाला है। एक-एक कार्यकर्ताओं को हेमंत सरकार की नाकामी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता तक जाना है। क्योंकि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का जवाब भी भाजपा कार्यकर्ताओं को ही देना होगा। जब तक महिलाओं पर अत्याचार होगे, कोई कार्यकर्ता चुप नहीं रहेगा।

पूर्व सीएम ने मौजूद मंडल अध्यक्ष, अध्यक्ष, महामंत्री को भी सुझाव देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद देश को स्वाभिमान राष्ट्र के रुप में देखना चाहते थे और मोदी उनके सपनों को पूरा करने में जुटे हुए है। इस बीच संगठनात्मक बैठक को पार्टी के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, गिरिडीह प्रभारी अमित कुमार, जिप पर्षद उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। जबकि बैठक में किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, सुरेश यादव, रजनी कौर, महेन्द्र वर्मा, उत्तम गुप्ता, सुशील राय, महेन्द्र चाौधरी, रामचंद्र ठाकुर, उदय साव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।