LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के तीन थाना को मिला नया थाना प्रभारी, सरिया के नए प्रभारी बने प्रेम कुमार, तो गोपाल महतो निमियाघाट के

अपराध नियंत्रण को लेकर पांच माह बाद जिले में छह पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

सरिया और थानसिंह के प्रभारी भेजे गए पुलिस लाईन

गिरिडीहः
करीब पांच माह बाद जिले के कई थानेदारों का तबादला किया गया। तो कई थाना प्रभारियों उनके पदस्थापन की जगह से हटाकर शनिवार को नए थाने में पदस्थापित किया। गिरिडीह एसपी अमित रेणु द्वारा किए गए तबादले का एक बड़ा कारण जिले में बढ़ते अपराधिक घटनाओं को बताया जा रहा है। क्राइम कंट्रोल करने में अक्षम पुलिस पदाधिकारियों के तबादले किए गए। लेकिन शनिवार दोपहर जो लिस्ट जारी हुआ। उनमें कुछ ऐसे पुलिस पदाधिकारियों के नाम भी शामिल है। जिनका परफार्मंस समान्य ही रहा। गिरिडीह एसपी अमित रेणु द्वारा शनिवार को छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी लिस्ट के अनुसार जिले के निमियाघाट थानेदार विकास पासवान को हटाकर ताराटांड थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया। तो ताराटांड थाना प्रभारी दशरथ जामुदा को पुलिस लाईन भेज दिया गया। जबकि डुमरी थाना के पुलिस पदाधिकारी गोपाल महतो को निमियाघाट का नया थाना प्रभारी बनाया गया। इसी प्रकार डुमरी थाना के एसआई प्रेम कुमार को सरिया का थाना प्रभारी बनाया गया। बताते चले कि सरिया के थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात के खिलाफ लगातार कई शिकायतें मिल रही थी। लिहाजा, सरिया थाना का नया थाना प्रभारी प्रेम कुमार को बनाया गया। नई लिस्ट में पूर्व थाना प्रभारी का कोई जिक्र नहीं है। जबकि थानसिंहडीह के ओपी प्रभारी मनोज चैधरी को भी पुलिस लाईन में योगदान देने का निर्देश हुआ है। तो साइबर थाना के एसआई शकील अहमद को थानसिंह ओपी का नया प्रभारी बनाया गया। तबादले के बाद नए थाना प्रभारियों को 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons