LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

चुनाव पर्यवेक्षक ने प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ

  • चुनाव में जिप सदस्य 2 लाख 14 हजार, मुखिया को 85 हजार, पंसस को 71 हजार व वार्ड सदस्य 14 हजार कर सकते है खर्च

गिरिडीह। गावां प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को चुनाव पर्यवेक्षक रॉबिन टोप्पो, सामान्य एवं व्यय पर्यवेक्षको ने प्रखंड के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में मुखिया और वार्ड सदस्य के लिए खड़े सभी प्रत्याशियों ने भाग लिया। पर्यवेक्षको ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखकर काम करना है। उन्होंने कहा कि जिप सदस्यों को 2 लाख 14 हजार, मुखिया को 85 हजार, पंसस को 71 हजार और वार्ड सदस्य को 14 हजार रुपया खर्च करना है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी प्रत्याशी बिना प्रशासन की अनुमति के सभा या जुलूस, रैली नहीं निकाल सकते हैं और ना ही सार्वजनिक स्थल, सरकारी भवन का उपयोग पोस्टर बैनर के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी प्रत्याशी एक दूसरे के निजी जीवन पर लांछन नहीं लगा सकते। प्रेक्षक रॉबिन टोप्पो ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार से मतदाता को प्रलोभन देना भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा। चुनाव के दौरान यह ध्यान रहे कि कोई प्रत्याशी किसी दूसरे प्रत्याशी का पुतला नही फूकेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार के सामान का वितरण किया जाता है। तो वह अखबारों में प्रकाशित होता है तो उसका सारा खर्च प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा। कोई प्रत्याशी किसी प्रचारक को बाहर से बुलाते हैं तो उस प्रचारक का सारा खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जायेगा। इस अवसर पर सभागार व पूरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभी प्रत्याशियों से खचाखच भरा हुआ था।

बैठक में मुखिया पद के निर्वाचित पदाधिकारी दीपक प्रसाद व वार्ड सदस्य के निर्वाचित पदाधिकारी महेंद्र रविदास, मुखिया प्रत्याशी बबन सिन्हा, बिरजू राणा, कन्हाई राम, भगवान दास बरनवाल, अनुरूपा देवी, अनिल राम, राजकुमार यादव अमित कुमार, मालती देवी, रिंकी देवी समेत दर्जनों प्रत्याशी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons