तिसरी में शुक्रवार को किया गया प्रतिमा विसर्जन
- भक्तों ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के विभिन्न स्थानों में दुर्गा पूजा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। त्योहार शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। लोगों ने पंडालों में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को पूजा कमिटी के अध्यक्ष किशोरी साव के नेतृत्व में सेंकड़ों लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। मां दुर्गा के भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। गाजे-बाजे के साथ तिसरी बाजार होते हुए निकली शोभा यात्रा और जय जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा।

प्रखंड के पपीलो व चंदौरी में जागरण कार्यक्रम शांतिपूर्वक आयोजन की गई। पपीलो में समाजसेवी निरंजन राय के सहयोग से निशा उपाध्याय ने भक्ति गीत परोस कर दर्शकों व श्रोतागण को आकर्षित की। भण्डारी में भी दुर्गापूजा धूमधाम से मनाया गया। मौके पर प्रकाश विश्वकर्मा, यशवंत सिन्हा, राहुल यादव, कन्हिया सिंह, पंकज साह, रामचंद्र कुमार, देव प्रजापति, सुनील यादव, हरी साव, बैकुंठ अग्रवाल, विजय बरनवाल, महेश बरनवाल, विजय सिन्हा, मुकेश प्रजापति, उदय यादव आदि भक्त जन मौजूद थे।
………………………………………………