LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बहन के घर पंचयती करने आये भाई की ससुराल वालों ने की हत्या

  • जमुआ पुलिस ने मामले में तीन को किया गिरफ्तार
  • बहन के उजड़ते परिवार बचाने के लिए आयो था भाई

गिरिडीह। गिरिडीह के जमुआ थाना इलाके के बशमता गांव में गुरुवार की रात युवक लालू पासवान की हत्या उसके बहन के ससुराल वालों ने धारदार हथियार से कर दिया। घटना के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमे किशुन हाजरा, अनार देवी और उसकी बहन का देवर विकाश पासवान शामिल है। मृतक लालू का कसूर सिर्फ इतना था की वह अपनी बहन के उजड़ते घर को सुझलाने गुरुवार की देर रात उसके ससुराल पहुंचा था।

गुरुवार की देर रात ही जब लालू पासवान अपने बहन के ससुराल वालों के साथ पंचयती करने लगा, तो मामला इतना बढ़ा की तीनो ने पहले लालू के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान विकाश ने लालू पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे लालू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद किसी तरह उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के उसे रांची रेफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही लालू की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन शुक्रवार की सुबह जमुई से जमुआ आए। बताया जाता है कि मृतक का बहनोई संतोष हाजरा भी घटना के वक्त घर पर नहीं था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons