LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कैबिनेट में स्थानीय नीति पास होने पर आप नेता ने दी बधाई

  • कहा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती अभियान शीघ्र शुरू करे सरकार
  • 20 साल पहले बन जाना चाहिए था झारखंड की स्थानीय नीति: कृष्ण मुरारी शर्मा

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को स्थानीय नीति और आरक्षण बिल पारित होने पर सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड जब 15 नवम्बर 2000 को एक अलग राज्य बना था। यदि उसी समय झारखंड के हित में स्थानीय नीति बन गई होती और विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर झारखंड के युवाओं को बहाल किया गया होता तो आज हमारा झारखंड सोना झारखंड होता। इसलिए झारखंड में स्थानीय नीति बीस साल पहले बन जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि देर से ही सही झारखंड विधानसभा में स्थानीय नीति और आरक्षण बिल आज पारित हो गया है। आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। ताकि झारखंड के नौजवानों का पलायन रोका जा सके। उन्होंने कहा कि झारखंड में नौजवानों का पलायन राज्य की मुख्य समस्या है। झारखंड बनने के 22 साल बाद भी झारखंड का युवा पलायन को मजबूर है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons