पेट्रोलियम की कीमतों में हो रही वृद्धी व महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
- कहा महंगाई के एजेंडो पर भाजपा को मिली थी केन्द्र में सत्ता
गिरिडीह। देश में लगातार पेट्रोल व डीजल के कीमतों में हो रही वृद्धी व बढती महंगाई के विरोध में जिले के तिसरी कांग्रेस पार्टी ने तिसरी पेट्रोल पंप में जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए धनवार विधानसभा प्रभारी महबूब आलम ने कहा कि 2014 मंे कांग्रेस सरकार में पेट्रोल की कीमत 72 रुपये था ओर आज पेट्रोल 100 रुपया के कीमत को पार कर चुका है। दिनो दिन पेट्रोल एवं डीजल का कीमत बढ़ने से महंगाई चरम सीमा पर है। जिसके चलते गरीब किसान व मध्यमवर्ग, आमजनों को महंगाई से त्राहिमाम है। भाजपा महंगाई की एजेंडा पर चुनाव लड़ी। जनता ने भरोसा कर केंद्र की सत्ता पर बैठाया। लेकिन आज महंगाई की मार झेल रही है। महंगाई पर लगाम नही लगी तो कांग्रेस आंदोलन करते रहेगी। कार्यक्रम मंे गंगा राम टुडु, रामेश्वर चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Please follow and like us: