बगैर आरक्षण के निकाय चुनाव को लेकर गिरिडीह आजसू महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
गिरिडीहः
बगैर ओबीसी आरक्षण के निकाय चुनाव कराने के निर्णय के खिलाफ गुरुवार को गिरिडीह आजसू के महिला मोर्चा ने जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा के नेत्तृव में आजसू के अध्यक्ष गुड्डु यादव, आजसू नेता अर्जुन बैठा, संजय साव, यशोदा देवी समेत काफी संख्या में आजसू महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। और हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। झंडा मैदान से निकल कर महिला मोर्चा का यह विरोध प्रदर्शन पूरे शहर में भ्रमण किया। इस दौरान महिलाएं कार्यकर्ताएं भी हेमंत सरकार के विरोध में नारेबाजी करती दिखी। प्रदर्शन में शामिल महिलाएं इस दौरान ओबीसी आरक्षण के बगैर निकाय चुनाव कराने के फैसले को नाराज दिखी। शहर भ्रमण के बाद आजसू महिला मोर्चा का प्रदर्शन झंडा मैदान पहुंच कर समाप्त हुआ।
Please follow and like us: