गिरिडीह भाजपा ने किया संगठनात्मक बैठक, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा कि मंदिरों के सफाई में फोटो सेशन से करे परहेज
गिरिडीहः
अयोध्या में नव्य और भव्य राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को धूमधाम से मनाने और हर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर गुरुवार को भाजपा के गिरिडीह कार्यालय में संगठनात्मक बैठक किया गया। इस दौरान र्बैठक में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व कोडरमा सांसद रवीन्द्र राय, गिरिडीह अध्यक्ष महादेव दुबे, नवनियुक्त प्रर्देश मंत्री दिलीप वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, महिला मोर्चा की प्रर्देश मंत्री विनीता कुमारी, बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, महापौर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सेठ, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, उषा कुमारी, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा भी शामिल हुए।

इस दौरान केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केन्द्र सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा के हर योजना से लोगों को जोड़ने में कार्यकर्ता महत्पूर्ण भूमिका निभाएं। क्योंकि हर योजना सभी वर्गो को ध्यान में रखकर बनाया गया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामलल्ला मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को देखते हुए मोदी सरकार देश के हर मंदिरो के सफाई का आह्वान की है। ऐसे में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता अपने इलाके के मंदिरों की सफाई करे, और फोटो सेशन से परहेज करे। केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि खास तौर पर रैदास के मंदिर की सफाई में कोई कमी नहीं रखे। इस दौरान बैठक को पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। जबकि बैठक में नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, मुकेश जालान, संजीत सिंह पप्पू, अनूप सिन्हा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।