LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

डुमरी के प्रवासी मजदूर की मुंबई में भीषण आग के चपेट में आने से हुई मौत

  • परिजनों में मचा कोहराम, एक सप्ताह पहले ही गर्भवती बीबी को छोड़कर कमाने गया था मुंबई

गिरिडीह। परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत करने के लिए दुसरे राज्य और विदेश जा रहे गिरिडीह के प्रवासी मजदूरों की जान पर आफत बनी हुई है। आये दिन प्रवासी मजदूरों के मौत की खबर ही परिजनों को मिल रही है। डुमरी थाना क्षेत्र के खांखी गांव के रहने वाले मो0 मुमताज के 25 वर्षीय बेटे इकलाब अंसारी के मौत की जानकारी गुरुवार की दोपहर मुंबई के धारावी से परिजनों को मिली। जबकि मृतक एक सप्ताह पहले ही टेक्सटाईल्स मिल्स में काम करने धारावी गया था। वहीं अब एक सप्ताह बाद परिजनों को उसके मौत की जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।

इकबाल की मौत धारावी इलाके में लगे भीषण आगलगी की घटना में होने की बात सामने आ रही है। इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों के लिए कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली और पंचायत प्रतिनिधी फारुक अंसारी गुरुवार को परिजनों से मिलने उसके ससुराल डुमरी के चीनो गांव पहुंचे। जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल से ही मुंबई गया हुआ था। क्योंकि मृतक इकबाल की गर्भवती पत्नी तब्बसूम खातून अपने दो साल की बेटी के साथ अपने मायके में ही थी। इकबाल की मौत से गांव में भी मातम पसरा हुआ है। वहीं पत्नी अपने शौहर के मौत की सूचना भर से ही बार-बार बेहोश हो रही थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons