जिला मुखिया संघ के पूणर्गठन को लेकर हुई बैठक, 11 फरवरी को होगा संघ का चुनाव
गिरिडीह। जिला मुखिया संघ के पुनर्गठन को लेकर शनिवार को एक बैठक झंडा मैदान में संघ महामंत्री महेंद्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला मुखिया संघ का पुनर्गठन 11 फरवरी को मुखिया सम्मेलन में किया जाएगा। जिसमें सभी प्रखंडों के संबंधित प्रखंड कमेटी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही निर्णय लिया गया कि मुखिया संघ के पुनर्गठन को लेकर एक संयोजक समिति का गठन किया गया। जिसमें महेंद्र प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार रजक, सुबोध कुमार यादव, शंकर कुमार दास, शशि भूषण तुरी, मुन्नालाल, शब्बीर आलम, कमलापति मंडल को शामिल किया गया।
बैठक में अलाउद्दीन आलम, बेंगाबाद अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, ममता कुमारी, सहदेव यादव, बिरनी अध्यक्ष मुकेश यादव, सदीक अंसारी, अनिता कुमारी, सुबोध कुमार यादव, मधु देवी, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल कुमार रजक, प्रभात सिंह, बारिक अंसारी, पिकेश कुमार सिंह, मुन्नी कुमारी, प्रियंका देवी, मीना देवी सहित सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।