LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पेठियाटांड़ में हुई महुरी समाज के पचंबा मंडल की बैठक

  • 25 मार्च को कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजनोत्सव मनाने का लिया गया निर्णय
  • आयोजन को लेकर बनाई गई कमिटी

गिरिडीह। माँ मथुरासिनी के पूजनोंतसव को लेकर पचंबा पेठियाटाँड रोड़ स्थित राजू राम भदानी के आवास पर पचंबा मंडल के अध्यक्ष पुरूषोत्तम राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि आगामी 25 मार्च को कुल देवी माँ मथुरासिनी की पूजा पैठियाटाँड़ रोड में सचिन कंधवे के आहाते में किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से पूजा कमिटी बनाई गई। जिसमे अनिल गुप्ता को संरक्षक, सुनील कंधवे को संयोजक, संजय कंधवे व मदन तर्वे को सह संयोजक, सचिन कंधवे को अध्यक्ष, प्रमोद कंधवे को सचिव व अभिषेक कंधवे व सचिन कंधवे को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

वहींकृष्ण बिहारी तर्वे व राज किशोर भदानी को भंडारा प्रभारी, प्रतिभा गुप्ता व उषा देवी स्वागत मंत्री, पवन कंधवे मीडिया प्रभारी, पूनम गुप्ता, रजनी भदानी को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी तथा संतोष कंधवे को सह पूजा प्रभारी सर्वसम्मति से चुना गया।

बैठक में पचंबा मंडल के सचिव सुमित कंधवे, संगठन मंत्री पवन कंधवे, राजु भदानी, अभय कुमार, परितोष कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons