LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

झारखंड विधानसभा के पुस्तकालय विकास समिति की सभाध्यक्षा पहुंची गिरिडीह

  • उपायुक्त सहित विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
  • पुस्तकालय मॉडल सहित जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की की गई समीक्षा

गिरिडीह। झारखंड विधानसभा के पुस्तकालय विकास समिति की गिरिडीह अध्ययन यात्रा के क्रम में पुस्तकालय विकास समिति की सभापति सह निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में गिरिडीह पुस्तकालय मॉडल सहित सरकार द्वारा जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का विभागवार जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों आदि के बारे में भी जानकारी ली गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि जिले में संचालित सभी कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है। साथ ही छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर भी उपलब्ध कराया गया है। कहा कि जिले के बड़ा चौक में क्रियाशील जय हिंद जिला केंद्रीय पुस्तकालय में भारतीय संविधान की मूल प्रति उपलब्ध है, जो की हमारे लिए गर्व की बात है। वहीं सभापति ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उनके द्वारा किए गए कार्यों का समीक्षा की और कई दिशा निर्देश भी दिए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons