LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

विधायक ने अधिकारियों के साथ विभिन्न छठ घाटों का किया भ्रमण, लिया जायजा

  • छठ घाटों में व्याप्त समस्याओं से अधिकारियों को कराया अवगत
  • पर्व से पूर्व समस्याओं का निराकरण कर छठ घाट को दुरूस्त करने का दिया निर्देश

गिरिडीह। छठ महापर्व को देखते हुए सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाटों पर समस्याओं के निराकरण के संबंधित विभागों को निर्देश दिया। विधायक के नेतृत्व में सबसे पहले झरिया गादी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद दीनदयाल घाट, शिव शक्ति घाट, अरगाघाट, मेट्रोस गली घाट, नया पुल सिहोडीह छठ घाट, सिहोडीह हरिजन छठ घाट, सीतलपुर छठ घाट, प्रोफेसर कॉलोनी छठ घाट, आश्रम रोड छठ घाट, शास्त्री नगर छठ घाट, पेसरागढ़ छठ घाट, पचंबा बुढ़वा आहर छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन छठ घाटों में कमियां पाई गई और स्थानीय लोगों द्वारा समस्याओं को बताया गया। उसे दुरुस्त करने के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

मौके पर विधायक ने कहा कि छठ पर्व को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई समेत अन्य समस्याओं के निराकरण से संबंधित कार्य शुरू कर दिए गए हैं। निगम की ओर से भी घाटों की साफ-सफाई कराई जा रही है। कहा कि छठ पूजा के दौरान छठ व्रतियों और लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा हैं।

निरीक्षण के क्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी, सिटी मैनेजर मंजूर आलम, एनआरपी के अजीत कुमार, बिजली विभाग के अधिकारी, एसडीपीओ अनिल सिंह, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी के अलावे अजीत कुमार पप्पू, अजय कांत झा, अभय सिंह, राकेश रंजन, रॉकी सिंह, प्रदोष कुमार, गौरव कुमार, पप्पी सिंह, विजय सिंह, रॉकी नवल, रामजी यादव समेत कई कार्यकर्ता थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons