LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

औद्योगिक क्षेत्र गंगापुर में मनाया गया वन महोत्सव, गिरिडीह डीसी, विधायक समेत कई ने किया वृक्षारोपण

इलाके के ग्रामीणों ने किया दो स्पंज फैक्ट्रियों से फैल रहे विषैले धुंए की शिकायत, अनसुना कर गए सभी

गिरिडीहः
महामारी कोरोना के बीच गिरिडीह में पौधारोपण कर वायुमंडल को शुद्ध और पर्यावरण का संतुलन बनाएं रखने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गिरिडीह वन प्रमंडल ने 72वां वन महोत्सव का आयोजन कर सदर प्रखंड के औद्योगिक क्षेत्र गंगापुर में दो सौ से अधिक पौधे लगाएं गए। मौके पर डीसी राहुल सिन्हा के साथ स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल भी वन महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान डीसी व विधायक के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने रुद्राक्ष और माहौनी के साथ कई फलदार पौधे लगाएं। जिसमें आम, अमरुद, केला और जामुन के पौधे शामिल थे। आयोजन स्थल में काफी संख्या में ग्रामीण भी जुटे थे। ग्रामीणों ने बालमुंकुद स्पंज आयरन और श्रीवीर स्पंज आयरन फैक्ट्री के विषैले धुंए से इलाके में हो रही परेशानी से अवगत तो कराया। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत को इस दौरान अनसुना कर दिया गया। जबकि ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इलाके में पेड़-पौधों के होने के बाद भी इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदुषण का कहर जहर घोल रहा है। क्योंकि इलाके में बच्चे फिर से अब दिव्यांग जन्म लेना शुरु कर दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर गंभीरता दिखाने के बजाय वन महोत्सव में शामिल अधिकारियों व विधायक ने वृक्षारोपण को लेकर कहा कि आॅक्सीजन की कमी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। और पर्यावरण पर असंतुलित हो रहा है। ऐसे में वृक्षारोपण होना बेहद जरुरी है। इस बीच वन महोत्सव में वन विभाग के गौतम कुमार, झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा समेत कई शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons