LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

इनर व्हील और रोटरी के सहयोग से गिरिडीह गायत्री परिवार ने शहर में की भव्य अंदाज में आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी

एक-एक नवजात को आने वाले दिनों में एपीजे अब्दुल कलाम और रानी लक्ष्मी बाई बनाना हैः पूनम बरनवाल

गिरिडीहः
इनर व्हील क्लब सनसाईन और रोटरी क्लब के सहयोग से गिरिडीह गायत्री परिवार ने शनिवार को भव्य अंदाज में एक बार फिर आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। दो संस्थाओं के सहयोग से गायत्री परिवार की सक्रिय पदाधिकारी और समाजसेवी पूमन बरनवाल ने भव्य अंदाज में कार्यक्रम का आयोजन शहर के रोटरी नेत्र चिकित्सालय में की। जहां सौ से अधिक मुस्लिम गर्भवती महिलाओं के साथ शहरी क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी बरनवाल के साथ इनर व्हील क्लब सनशाईन की अध्यक्ष रंजना बगेड़िया, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के राज्य प्रभारी सुरेश कुमार और कविता राजगढ़िया के साथ सुमन गौरिसरिया ने वेद माता गायत्री के समक्ष दीप जलाकर और गायत्री मंत्रोच्चाकरण कर किया। आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के इस दुसरे कार्यक्रम में शामिल हुई मुस्लिम गर्भवती महिलाओं मंे उत्साह दिखा। क्योंकि एक-एक गर्भवती महिलाआंे की पूजा हुई, और उन्हें तिलक लगाने के साथ उनके गर्भ में पल रहे नवजात की सुरक्षा और एक संस्कार युवा बनाने के उद्देश्य से हाथों में रक्षासूत्र बांधा गया।


मौके पर गायत्री परिवार के विधानों के साथ एक-एक गर्भवती महिलाओं की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें प्रसाद के भोग के रुप में खीर और कई पांरपरिक व्यंजनो से भरा थाली वितरण किया गया। इस दौरान प्रोजेक्टर में ही गर्भवती महिलाओं को उनके गर्भ में पल रहे बच्चों के समुचित देखभाल से जुड़ी कई महत्पूर्ण जानकारी भी दिखाई। तो शहर की दंत चिकित्सक डा. सुमन गौरीसरिया ने गर्भवती महिलाओं को नवजात की देखभाल कैसे करनी है इसकी जानकारी दी।

आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम को लेकर गायत्री परिवार की सक्रिय सदस्य पूनम बरनवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर उन गर्भवती महिलाओं को अपने नवजात का जन्म के बाद एक संस्कारवान युवा में परिवर्तन लाने का है। क्योंकि एक-एक युवा से देश का भविष्य सुरक्षित और संरक्षित होता है। रानी लक्ष्मी बाई और राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम इसका उदाहरण है। लिहाजा, गर्भस्थ शिशु को एक सही मार्ग दिखाने का जिम्मा उसकी मां पर होता है। इधर कार्यक्रम को सफल बनाने में इनर व्हील क्लब सनसाईन की लक्ष्मी शर्मा, उषा डोकानिया, रिया शर्मा, रत्ना सिन्हा, रेखा जायसवाल ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई।

Please follow and like us:
Hide Buttons