LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

बढ़ते संक्रमण पर गिरिडीह परिवहन विभाग ने चलाया वाहन जांच अभियान, तो एक ही दिन में वसूला गया 60 हजार जुर्माना

गिरिडीहः
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गिरिडीह प्रशासन ने सख्ती करना शुरु कर दिया है। हालांकि यह सख्ती सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित है। क्योंकि राज्य सरकार ने बढ़ते संक्रमण को लेकर हाल में ही हर यात्री वाहनों के नित्यदिन सैनेटाईज कर यात्रियों को बिठाने का निर्देश जारी किया। लेकिन शहर के साथ जिले के बस पड़ाव में यात्री वाहनों के मालिकों द्वारा बगैर सैनेटाईज किए ही यात्रियों को बिठाया जा रहा है। लेकिन इन वाहन मालिकों पर सख्ती करने वाला परिवहन विभाग खुद ही चुप बैठा है। जबकि हर रोज शहर के बस पड़ाव से ही दर्जन भर वाहनों का आवागमन हो रहा है। बहरहाल, यह तो जिला प्रशासन के लापरवाही का एक उदाहरण।

वहीं अब सख्ती बरतने के नाम पर ही शुक्रवार को जिले में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसका नेत्तृव जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा कर रहे थे। तो यातायात प्रभारी प्रेमशंकर उरांव अपने जवानों के साथ शहर के अबेंडर चाौक पर हर गुजरते वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान बगैर हेलमेट और माॅस्क के अनगिनत वाहनों को जब्त किया गया। खुद डीटीओ इन वाहन चालकों के वाहनों की जांच कर रहे थे। जो बगैर माॅस्क और हेलमेट के दिख रहे थे, तो उनके वाहनों को जब्त कर जुर्माना भी लगाया जा रहा था। डीटीओ के निर्देश पर वाहन जांच अभियान शहर के अलावे पचंबा और सरिया थाना क्षेत्र में भी चलाया गया। शुक्रवार को करीब 143 वाहनों का जांच किया गया। तो इसमें बगैर हेलमेट और माॅस्क के वाहन चलाने वाले चालकों से एक ही दिन में 60 हजार का जुर्माना वसूला गया। जबकि जांच अभियान के दौरान कुछ चालक पैरवी के बलबूते वहां से खिसकने का उपाय भी लगाते दिखें। लेकिन ऐसे चालकों को सफलता नहीं मिली।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons