गांवा बीस सूत्री अध्यक्ष ने किया उप स्वास्थ केन्द्र और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण, विद्यालय में शिक्षक की भांजी पढ़ाती दिखी
गिरिडीहः
गांवा के बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह ने शुक्रवार को सेरुआं के उपस्वास्थ केन्द्र और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानीय लोग भी वहां मौजूद थे। ग्रामीणों ने ही बीस सूत्री अध्यक्ष को जानकारी दिया कि गांवा के खमहरवा के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ती है। लेकिन आते एक भी नहीं है। यही नही सप्ताह में कभी एक तो कभी दो दि नही स्कूल खुलता है और संचालन होता है। और जिस दिन स्कूल खुलता है उस दिन भी अक्सर शिक्षक नहीं आते। ऐसे हालात में स्कूल आएं सभी छात्र वापस लौट जाते है। हैरानी तो इस बात की रही कि खमहरवा गांव के इस स्कूल में जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ती थी। उसमें एक शिक्षक के जयराम यादव के भांजी को छात्रों को पढ़ाते देखा गया। जानकारी लेने पर शिक्षक की भांजी ने कहा कि उसके मामा की ड्यूटी इसी स्कूल में पढ़ाते है। लेकिन शुक्रवार को नीजि काम में व्यस्त रहने के कारण वो नहीं आएं। इस दौरान कई छात्रों ने जानकारी दिया कि जयराम यादव की भांजी ही अक्सर उनलोगों को पढ़ाने आती है। इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष सेरुआं के हाई स्कूल पहुंचे। जहां गुरुवार को प्रार्थना के क्रम में 25 छात्र बेहोश हो गए थे। इस स्कूल का भी हाल बेहद खराब दिखा। क्योंकि स्कूल के कुछ कक्षा में ही पंखे लगे थे। जिसमें कक्षा सात का ही पंखा चलता नजर आया। जबकि और कक्षा में लगे पंखे खराब थे। तो किसी में थे ही नहीं।
इसके बाद बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह जब उप स्वास्थ केन्द्र पहुंचे, तो देखा कि वहां ताला लटका हुआ है। ग्रामीणों ने भी जानकारी दिया कि उप स्वास्थ केन्द्र में अक्सर ताला लटका रहता है। ग्रामीणों ने अध्यक्ष को यह भी बताया कि पूर्व में चिकित्सा पदाधिकारी को जानकारी दिया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हालात खराब ही रहे। और हर रोज स्वास्थ केन्द्र में ताला लगा रहता है।