LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

शिलान्यास और निर्माण कार्य शुरु होने के साथ ही विवादों में आ गया पचंबा का बुढ़वा अहार तालाब, भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण

गिरिडीहः
शिलान्यास और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरु होने के एक माह बाद ही पचंबा के बुढ़वा अहार तालाब निर्माण कार्य विवादों में आ गया। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मिल रहे शिकायतों के आधार पर गिरिडीह भाजपा नेताओं का शिष्टमंडल मंगलवार को बुढ़वा अहार तालाब पहुंचा। तालाबन के निरीक्षण के दौरान भाजपा के महामंत्री संदीप डंगाईच, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, पवन कंधवे, ज्योतिष शर्मा, समरदीप कुमार, रंजीत सिंह और शिंकू सिन्हा समेत कई शामिल थे। निरीक्षण के क्रम में ही भाजपा नेताओं ने भी देखा कि बुढ़वा अहार के सौंदर्यीकरण कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले रॉ मैटेरियल की क्वालिटी बिल्कुल खराब है। जबकि तालाब का सौंदर्यीकरण केन्द्र सरकार के अमृत योजना के फंड करोड़ो की राशि से कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में योजना के ठेकेदार पूरे योजना को चूना लगाने के प्रयास में है। निरीक्षण के क्रम में भाजपा नेताओं ने पाया कि गिरिडीह नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ठेकेदार अपनी मनमर्जी से निर्माण कार्य कराएं जा रहे है। निगम के पदाधिकारियों द्वारा कोई मॉनिटरिंग नहीं हो रहा है। लिहाजा, भाजपा नेताओं ने माौके पर ही निगम के जेई को कॉल लगाकर जानकारी दिया, और पूछा भी कि क्या निगम द्वारा निर्माण कार्य का देखरेख किया जा रहा है। लेकिन इसका कोई जवाब पदाधिकारियों के पास नहीं था। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमृत योजना का फंड केन्द्र सरकार का है। और इसी फंड से निगम द्वारा कई तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जबकि पचंबा के इसी बुढ़वा अहार तालाब में हर साल महापर्व छठ पर्व में लाखो की संख्या में भक्तों की भीड़ पूजा के लिए जुटती है। इसके बाद भी तालाब में खराब क्वालिंटी के रॉ मैटेरियल का इस्तेमाल होना पदाधिकारियों और ठेकेदारों के मनमानी को दर्शाता है। इधर इस मामले में जब निगम की उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी से जानकारी लेने पर उनका कहना था कि अगर तालाब निर्माण में खराब क्वालिटी के रॉ मैटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है, तो जांच कर तत्काल निर्माण कार्य को बंद कराया जाएगा। और कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उनके पास किसी भाजपा नेता के द्वारा कोई कॉल नहीं आया है।

Please follow and like us:
Hide Buttons