LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

आपसी भाईचारे के त्योहार होली के रंग में रंगी दिखी गिरिडीह महिला काॅलेज की छात्राएं, जमकर की मस्ती

होली को लेकर जिले में दडांधिकारी और पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ती, किया गया फ्लैग मार्च

शहर में सज गए बाजार, बिक रहे पिचकारी और रंग के साथ कई डिजाईन के मुखौटे

गिरिडीहः
आपसी भाईचारे का त्योहार होली के मौके पर शनिवार को शहर के तमाम स्कूल-काॅलेजों और सरकारी संस्थानांे में उत्साह का माहौल दिखा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच हर कोई बेखौफ हो कर रंगो के त्योहार के जश्न में डूबा हुआ है। शनिवार से शहर के बाजार सजे और विभिन्न डिजाईन वाले पिचकारियों की खूब ब्रिकी हुई। बच्चों में रंग और पिचकारियों को लेकर काफी उत्साह दिखा। कोरोना काल के बीच भी पिचकारियों और रंग-गुलाल के ब्रिकी में कोई कमी नहीं दिखा। इस दौरान कई प्रकार के मुखौटे भी खूब बिकते नजर आएं। जिन्हें बच्चों के साथ युवा भी उत्साह के साथ खरीदारी करते दिखें। होली को लेकर शनिवार से पूरे जिले में धारा 144 के तहत निषेधज्ञा लागू कर दिया गया। तो दडांधिकारियों के साथ पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ती भी की गई। पूरे जिले में करीब ढाई सौ से अधिक दडांधिकारियों की प्रतिनियुक्ती हुई है। तो एक हजार के करीब पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ती।

हर संवेदनशील और अतिसंवेदशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने का निर्देश दिया गया है। जबकि जिले के संयुक्त नियंत्रण कक्ष को अगले 72 घंटे के लिए एक्टिव कर दिया गया है। शनिवार की देर शाम ही शहरी क्षेत्र में नगर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।


इधर गिरिडीह महिला काॅलेज में भी उत्साह दिखा। तो प्राचार्य डा. अनूज कुमार के निर्देश पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में ही पांरपरिक रुप से हर छात्राओं ने जहां प्राचार्य और शिक्षकों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। तो वहीं दुसरी तरफ छात्राओं ने पांरपरिक फगुआ गीतों पर जमकर मस्ती भी की। और एक-दुसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देती नजर आई। होली के रंग में इस दौरान कई मुस्लिम छात्राएं भी अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखी। और एक-दुसरे को गुलाल लगाई। कमोवेश, आपसी भाईचारे के इस त्योहार का उत्साह कोरोना के बीच भी लोगों में कम नहीं दिख रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons