LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द का पारिवारिक होली मिलन समारोह सम्पन्न

गिरिडीह। कायस्थों की सामाजिक संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा रविवार को चित्रांश भवन में पारिवारिक होली समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के मानिंद लोग सपरिवार उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्यदेव भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन और आरती के साथ हुआ। मौके पर उपस्थित लोग एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली त्यौहार की बधाई व शुभकामनाएं दी। वंही उपस्थित लोग महिला व पुरुष फगुआ के गीतों पर जम कर थिरके और पकौड़े सहित विभिन्न प्रकार के पकवान का जम कर लुत्फ उठाया।

इनकी रही उपस्थिति

यह होली मिलन समारोह जिलाध्यक्ष एम के वर्मा, जिला सचिव संजीव सिन्हा सज्जन की अगुवाई में हुई। जिसमे अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत, भाजपा महासचिव सुभाष सिन्हा, शशि भूषण प्रसाद, त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राजेश कुमार, शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, संजीव रंजन सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, देवेश बक्सी, नित्यानंद प्रसाद, चंदन सिन्हा, किरण बाला,मधुबाला सिन्हा, सुधा सिन्हा, मधुबाला वर्मा, पूनम सिन्हा, संगीता सहाय, अंजू सिन्हा समेत काफी संख्या में समाज की महिला व पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम लाला, कुमार राकेश, अभय कुमार, रंजीत कुमार, विशाल गौरव आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons