LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आजसू महिला मोर्चा की बैठक में कमिटी का हुआ विस्तार

  • प्रखंड पदाधिकारियों के नाम की की गई घोषणा
  • महिलाओं के जूड़ने से पार्टी का ओर भी होगा विस्तार: गुड्डु यादव

गिरिडीह। आजसू महिला मोर्चा जिला इकाई की एक बैठक रविवार को नये परिसदन भवन में जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव व केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख पूनम देवी उपस्थित थी। बैठक मेें 23 सितंबर को हुए प्रखंड सम्मेलन में चयनित सभी 13 प्रखंडों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ जिला महिला कमिटी का भी विस्तार किया गया।

बैठक मे जिला अध्यक्ष गुडडू यादव ने कहा कि महिलाओं में जिस प्रकार से आजसू पार्टी के प्रति विश्वास जताया हैं निश्चित तौर पर पार्टी मजबूती के साथ ओर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक लक्ष्य दिया है कि 1 लाख सक्रिय महिला सदस्य बनाना है। जिसे देखते हुए गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में महिला कमिटी का विस्तार किया जा रहा है। वहीं बैठक को प्रमुख पुनम देवी व अर्जुन बेठा ने भी संबोधित किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, बिरेन्द्र राम, शंकर यादव, शंकर राय, सरिता देवी, रेखा देवी, नन्दनी देवी, शहना खातून, निर्मला देवी, शोभा देवी, डोली देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, हिंदू देवी, सरिता देवी, रीता देवी सहित काफी संख्या में महिला पदाधिकारी उपस्थित थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons