LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के बीच किताब और कैंलेडर का हुआ वितरण

  • उप नगर आयुक्त ने 150 प्रशिक्षुओं के बीच बांटे कैलेंडर और किताब

गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम के सभागार में गुरुवार को दीनदयाल अत्योंदय के शहरी आजीविका मिशन योजना से जुड़े स्कीम के तहत 150 महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच स्वयं सहायता समूह कैंलेडर और किताब का वितरण किया गया। महिला स्वयं सहायता समूह की 150 सदस्यों के बीच उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी ने कैलेंडर और किताब का वितरण की। मौके पर निगम के सिटी प्रबंधक अरविंद मोदी, लिपिक राजेश सिंह, आनंद शर्मा, सामुदायिक संगठनकर्ता गुप्ता रविदास और इन्द्रदेव वर्मा मौजूद थे।

इस दौरान उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी ने कहा कि शहरी आजीविका मिशन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर करने की योजना है। इस मिशन से जुड़ी निगम क्षेत्र की महिलाएं और युवतियां प्रशिक्षण लेकर खुद को स्वरोजगार से जोड़़ रही है। क्योंकि स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाएं कई तरह के प्रशिक्षण हासिल करती है और इसके बाद काम शुरु करती है। महिलाओं से जुड़े इस योजना को लेकर निगम भी लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons