LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गोड्डा जिला प्रभारी सुशांत दुबे का हुआ निधन, श्रद्धांजली देने पहुंचे पार्टी नेता

  • देवघर स्थित अजय नदी घाट पर दी गई मुखग्नि
  • सुशांत दुबे के निधन से आम आदमी पार्टी को अपूर्णीय क्षति: डीएनसिंह

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी के गोड्डा जिला प्रभारी सुशांत दुबे को अंतिम विदाई देने सोमवार को देवघर जसीडीह के निकट आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी अजय नदी घाट पर पहुँचे। विदित हो कि सुशांत दुबे का देवघर में रविवार शाम एक सड़क दुघर्टना में निधन हो गया था। अपने युवा साथी को अंतिम विदाई देने आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएनसिंह, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव, देवघर जिला सह प्रभारी लक्ष्मी देवी, दुमका जिला प्रभारी उमाकांत वर्णवाल, देवघर जिला संयोजक मुकेश तिवारी, जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार, जिला प्रवक्ता अदित्य कुमार, सहसचिव प्रशांत कुमार सहित कई नेतागण पहुँचे थे।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने कहा कि सुशांत दुबे बहुत ही कर्मठ, संघर्षशील और समाजिक कार्यकर्ता थे। आम आदमी पार्टी ने एक युवा नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि सुशांत दुबे के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। इसके पहले आप के पदाधिकारीगण सुशांत दुबे के घर पर जाकर उनके परिजनों से मिले और उनको ढांढस बंधाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons