LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

वज्रपात की चपेट में आने से घायल हुए सिंकदर यादव की हुई मौत

  • सड़क जाम में फंसने से अस्पताल पहुंचने में हुई देर

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के खेसनरो गांव में रविवार को हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम सिकंदर यादव (35) पिता कालू यादव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक गांव से बाहर कहीं गाय लाने निकला था इसी बीच वज्रपात होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों व उसके परिजनों ने उसे घायल अवस्था में लेकर गावां पहुंचे। जहां ईट भट्टा में हुए संजय राजवंशी के मौत के बाद संजय के परिजनों व आक्रोशित द्वारा लगाए गए जाम में फंस गए। जाम में काफी देर फंसे रहने के बाद सिंकदर यादव को दूसरे मार्ग से गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां जांच के क्रम में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons