बेंगाबाद के मंदरडीह पत्थर खदान में डूबने से सास बहू की मौत
- नहाने के क्रम में गहरे पानी में जाने से हुई मौत
गिरिडीह। गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के मंडरडीह गांव के पत्थर खदान में डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में 45 वर्षीय धनेश्वरी देवी और 19 वर्षीय पूनम देवी शामिल है। दोनांे आपस में सास बहू बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार दोनों सास बहू मंदरडीह गांव के अपने घर से कुछ दूर एक पत्थर खदान में नहाने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान दोनों खदान के गहरे पानी में चली गई। जिसमें दोनो की मौत डूबने से हो गया।

इधर दोपहर करीब चार बजे तक जब दोनो घर नही लौटी। तो परिजन और ग्रामीण दोनांे को खोजने निकले और सीधे खदान के समीप पहुंचे। जहां दोनो के कपड़े बाहर ही पड़े थे। इसके बाद दोनो को खोजने ग्रामीण खदान में घुसे और दोनो के शव को बाहर निकाला। जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।