LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

देवरी में हाईवा के चपेट में आने से 10 साल की बच्ची की हुई मौत

  • सड़क क्रॉस करने के दौरान हाईवा की चपेट में आई प्रियंका

गिरिडीह। देवरी थाना क्षेत्र के करीडीह गांव में शुक्रवार को मालवाहक गाड़ी हाईवा के चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची प्रियंका कुमारी की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में भी कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

घटना के बाबत बताया जाता है कि देवरी थाना के चोलीडीह गांव रहने वाली 10 साल की प्रियंका देवरी मेन रोड को पार कर रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से गुजर रहे एक हाईवा ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे देवरी के स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons