LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

कांग्रेसी नेताओं ने जमुआ पीएचसी में महिला चिकित्सक की नियुक्ति पर जताया हर्ष

स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार

गिरिडीह। मंगलवार को जमुआ कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महशर इमाम ने किया। बैठक में केंद्रीय कांग्रेस कमिटी सदस्य डॉ मंजू कुमारी उपस्थिति थी। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्तायों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि जमुआ अस्पताल में बहुत दिनों में महिला चिकित्सक की मांग की जा रही थी। कांग्रेस पार्टी स्तर से कई बार लिखित दिया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ में 2 पुरुष डॉक्टर तथा एक महिला चिकित्सक की पदस्थापना की गई है। कहा कि हाल में झारखंड सरकार में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख जमुआ आये थे और यहां की मुख्य समस्याओं से रूबरू हुए थे। मंत्री बादल पत्रलेख ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा था कि एक माह के अंदर ही अस्पताल में महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति कराएंगे। उन्होंने अपना वादा पूरा किया।
कहा कि प्रखंड कांग्रेस कमेटी जमुआ स्वास्थ्य मंत्री तथा कृषि मंत्री को बहुत-बहुत बधाई देते हुए आशा व्यक्त करती है कि भविष्य में इस प्रकार के जन मुद्दों पर पार्टी कार्य करेगी। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष महशर इमाम, अहमद रजा नूरी, सचिदानन्द सिंह, असलम अली, मुजम्मिल सिद्दीकी, अलीजान अंसारी, असगर अंसारी, फैयाज नोमानी, लालू रविदास, महताब आलम, किशोर रजक, अशोक तुरी, मकबूल आलम आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons