LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

कांग्रेस का इतिहास ही लोकतंत्र का गला घोटने वाला, समर्थकों का हो रहा है कांग्रेस से मोहभंगः दीपक प्रकाश

गिरिडीह पहुंचे भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष, नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गिरिडीहः
भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बुधवार को अचानक गिरिडीह पहुंचे, तो जिला कमेटी ने प्रर्देश अध्यक्ष का स्वागत भी पूरे गर्मजोशी के साथ किया। परिसदन भवन में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, मुकेश जालान और सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता परिसदन भवन में मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में प्रर्देश अध्यक्ष प्रकाश सेठ ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि खुद को लोकतांत्रिक दल का दावा करने वाला कांग्रेस को कभी भी लोकतंत्र पर भरोषा नहीं रहा। और यही कारण है कि कांग्रेस से उनके समर्थकों का मोहभंग हो चुका है।

प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि जब-जब कांग्रेस को मौका मिला, तब-तब कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोटा है और फिलहाल ईडी के मामले में भी कांग्रेस का यही रवैया है। कई मुद्दों पर राजभवन और हेमंत सरकार के बीच बढ़ते टकराव को लेकर भी दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पर ही प्रहार किया। और कहा कि इसके लिए भी कांग्रेस जिम्मेवार है। क्योंकि संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद की राजनीति तक सीमित रह गई है।

बातचीत के क्रम में भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध का कारण सिर्फ राज्य सरकार है क्योंकि एक-एक अपराधियों को सरकार का संरक्षण हासिल है। कांग्रेस के इशारे पर हेमंत सरकार शासन कर रही है। तो हासिल क्या होगा, अपराध का बढ़ना तय है। इधर प्रर्देश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान भाजपा नेता सह प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, संजीत सिंह पप्पू, प्रकाश दास, पूनम प्रकाश, कुसुम सिन्हा, संतोष गुप्ता, तनूजा सहाय, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, नगर मंत्री नवीन सिन्हा, मोती लाल उपाध्याय समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons