LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जमुआ के नई टांड़-बलगो जंगल से युवक की मिली लाश

पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र के नई टांड़ जंगल से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त बलगो निवासी विकास यादव (32 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक पेशे से ट्रक ड्राइवर बताया जाता है। घटना की सूचना पाकर जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

रात में मोबाईल पर हुई थी बात

इस बाबत मृतक की पत्नी अंजू देवी ने जमुआ पुलिस को आवेदन देकर गांव के ही दामोदर यादव, बुधो महतो, नुनूलाल यादव, राधे महतो और बालेश्वर यादव पर पति की हत्या कर देने आरोप लगाया है। आवेदन में अंजू देवी ने कहा है कि उसके पति ट्रक ड्राइवर थे। बुधवार को दोपहर में बेंगाबाद में ट्रक खड़ी कर वे एक रिश्तेदार की मोटरसाइकिल लेकर घर बलगो के लिए निकले। रात करीब आठ बजे चित्तरडीह पहुंचने पर मोबाईल फोन पर उनसे बात भी हुई।
रात में घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन भी किया गया। सुबह उनकी लाश नई टांड़-बलगो के बीच जंगल मे मिली। आशंका है कि उक्त नामजद लोंगो ने उसके पति की हत्या कर दिया। उक्त लोंगो से जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons