LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के निमियाघाट रेल लाईन में सिर कटे व्यक्ति का मिला शव

गिरिडीहः
गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के बालूटुंडा ग्रैंड कोड रेलवे लाईन में शनिवार को सिर कटे व्यक्ति का शव मिला। सिर कटे व्यक्ति का शव दोपहर में मिलने की बात कही जा रही है। मृतक का सिर और धड़ दोनों एक ही स्थान पर पड़ा था। जबकि शव के पास एक साईकिल, टार्च और माॅस्क भी पड़ा हुआ था। हालांकि यह स्पस्ट नहीं हुआ है कि मृतक की हत्या हुई है। या उसने सुसाईड किया है। लेकिन जानकारी मिलने के साथ ही निमियाघाट थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद बालूटुंडा पंचायत के मुखिया भी पहुंचे। मुखिया के सहयोग से मृतक का पहचान बालूटुंडा पंचायत के असनासिंघा गांव निवासी भीम महतो के बेटे प्रेमचंद महतो के रुप में किया गया। इस दौरान निमियाघाट थाना पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons