LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बंगाली समाज ने श्रद्धा भाव से की मां लक्खी की पूजा अर्चना

  • डॉ एके रॉय सहित कई लोगों ने घरों में की मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा
  • विजय इंस्टिच्यूट व एकेडेमी ग्राउंड सहित कई स्थानों पर हुई पूजा

गिरिडीह। शरद पूर्णिमा के मौके पर बंगाली समाज के द्वारा मां लक्खी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित की और पूरे परिवार के साथ श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की। शहर के नगिना सिंह रोड में डॉ आलोक रंजन रॉय ने अपने आवास पर मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। मौके पर मुहल्ले के अलावे शहर के कई गणमान्य लोग पूजा में शामिल हुए। श्री रॉय ने बताया कि विगत कई वर्षों से शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्खी की पूजा अर्चना करते आ रहे है। कहा कि पूजा में परिवार के सभी सदस्य शामिल होते है।

इधर शहर के विजय इंस्टिच्यूट और एकाडेमी में मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। विजय इंस्टिच्यूट में विशिष्ट क्लब द्वारा वर्ष 1984 से मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है। पूजा में अधिवक्ता संघ सचिव सह भाजपा नेता चुन्नु कांत, राजेंद्र त्रिपाठी, विजय कुमार साहू, अरुण भदानी, अरुण गुप्ता सहित कई सदस्य लोग शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons