LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • घर में अकेली थी विवाहिता, बच्चा नही होने के कारण परेशान थी मृतका

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत कटहारा टांड़ गांव निवासी मंसूर मियां की 25 वर्षीय पुत्री शबनम प्रवीण गुरुवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के चाचा मंजूर अंसारी ने बताया पांच वर्ष पूर्व बिरनी प्रखंड अंतर्गत कैपलो गांव के रियाज अंसारी से मुस्लिम रिति रिवाज से भतीजी का विवाह हुआ था। पति मो0 रियाज छत्तीसगढ़ में मजदूरी का काम करता है। कुछ दिनों से तबियत खराब रहने के कारण भतीजी का इलाज के लिए मायके कटहरा टांड़ लाया गया था। घर में मृतका अकेली थी फांसी लगाने के बाद घरवालों को इसकी जानकारी हुई।

बताया जाता है की मृतक की शादी 2017 में हुई थी, लेकिन बच्चा नहीं होने पर ससुराल वाले से हमेशा झगड़ा होता रहता था। सूत्रों के अनुसार फांसी लगाने से पहले अपने पति से बातचीत भी हुई थी। मृतका शबनम परवीन के मां भी कुछ साल पहले घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इधर तिसरी थाना प्रभारी पिकू प्रसाद शव को कब्जे में लेकर तिसरी थाना लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की यह हत्या है या आत्महत्या।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons