LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद् का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग गिरिडीह में शुरु

दौ सौ प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी ले रहे हिस्सा

पहले दिन प्रतिनिधियों को राष्ट्रप्रेम और समाजप्रेम का मिला गुरुमंत्र

गिरिडीहः
छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग शुक्रवार से शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में शुरु हुआ। मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के तस्वीर के समक्ष संगठन के राष्ट्रीय अधिकारियों ने द्वीप जलाकर अभ्यास वर्ग का शुरुआत किया। अभ्यास वर्ग में जहां पूरे राज्य से करीब दौ से अधिक प्रतिनिधी हिस्सा ले रहे है। वहीं अभ्यास वर्ग में संगठन के कार्यकर्ताओं को राजनीतिक और राष्ट्रहित से जुड़ी जानकारी देने राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास के अलावे राष्ट्रीय मंत्री विनीता कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष नाथुगढ़ी और प्रदेश संगठन मंत्री यागवलक्य शुक्ला पहुंचे थे। तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग के पहले दिन ही संगठन के राष्ट्रीय अधिकारियों ने कोरोना काल में गिरिडीह इकाई के वर्करों द्वारा किए कार्यो की खूब सराहना किया। छात्र संगठन का यह तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग गिरिडीह में उस वक्त हो रहा है। जब गिरिडीह इकाई कई मुद्दों पर पिछड़ी भी। हालांकि समय पर अधिकारियों से मिले गाईड लाईन के बाद संगठन खुद को मजबूत करने में सफल रही। इधर उद्घाटन सत्र के दौरान प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् लोगों को जोड़ती है। क्योंकि कोरोना के वक्त दुसरे राज्य में फंसे छात्रों को लाने में संगठन ने महत्पूर्ण भूमिका था। यही नही कई जरुरतमंदो के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया था।


श्रीनिवास ने कहा कि काॅलेज में अध्यन के दौरान छात्रों में महत्कांक्षा जगना कोई नई बात नहीं है। छात्रों के महत्कांक्षा का सम्मान संगठन हमेशा करता है। इधर अभ्यास वर्ग को लेकर संगठन के गिरिडीह इकाई के पदाधिकारी आयाम प्रमुख रौशन कुमार के अलावे जिला संयोजक कुमार गौरव और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार, विवि संयोजक कृष्णा त्रिवेद्वी ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons