गिरिडीह पुलिस लाईन में आईआरबी -9 बटालियन का खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न, एसएसपी और एसपी ने किया सम्मानित
गिरिडीहः
गिरिडीह आईआरबी 9-बटालियन की और से बरवाडीह स्थित पुराने पुलिस लाईन मैदान में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में आईआरबी-9 बटालियन के ए-बी-डी और ई के गिरिडीह जिला मुख्यालय के महिला और पुरुष पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया। जबकि बटालियन के सी-कंपनी हजारीबाग के महिला और पुरुष पुलिस जवान प्रतियोगिता में शामिल हुए। एक दिवसीय प्रतियोगिता में पांच-किमी दौड़ पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों के बीच हुआ। जबकि 10 किमी से लेकर लांग जंप, हाई जंप और 400 मीटर दौड़ भी पुलिस जवानों के बीच कराया गया। जिसमें 50 से अधिक महिला और पुरुष जवानों ने हिस्सा लिया। शाम को हुए समापन के दौरान आईआरबी-9 बटालियन के एसएसपी अश्विनी सिन्हा और एसपी दीपक कुमार शर्मा के साथ आईआरबी के डीएसपी संजय कुमार भी शामिल हुए।
इस दौरान एसपी ने कहा कि जिस दिन एक युवक और युवती पुलिस की वर्दी पहन लेता है। तो उसका समाज के प्रति भूमिका महत्पूर्ण हो जाता है। क्योंकि पुलिस का संबध ही समाज से है। एसपी ने कहा कि आईआरबी के जवानों की ड्यूटी बेहद सख्त रहती है। और बेहद कम संसाधन में एक-एक पुलिस कर्मी समाज के प्रति अपनी ड्यूटी पूरा करते है। लेकिन उनका प्रयास है कि आईआरबी के पुलिस जवानों को हर सुविधा दिया जाएं। इधर प्रतियोगिता के समापन समारोह में 5 किमी दौड़ प्रतियोगिता के विनर घोषित गए योगेन्द्र कुमार सिंह, जबकि रनर परमेशवर भगत बने। वहीं 5 किमी दौड़ में विनर माला कुमारी रजवार घोषित हुई। तो रनर ललिता टोप्पो। 10 किमी दौड़ के लिए ही विनर घोषित किए गए अजय मुर्मु तो रनर गुलाब भगत घोषित हुए। लांग जंप के लिए ही पुरुष में वासुदेव कुमार महतो बने। तो रनर बिरसा कंडुला घोषित गए। इस दौरान हाई जंप में पुरुष और महिला के लिए विनर और रनर घोषित किए गए। मौके पर एसएसपी और एसपी ने विनर और रनर प्रतिभागियों को कप और प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया।