LatestNewsझारखण्डराँचीराज्य

एसएमआरसी ने किया महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

  • मोमेंटम प्रोजेक्ट के तहत वंडर वुमन को किया सम्मानित

रांची। विश्व महिला दिवस के मौके पर समाज में अग्रणी भूमिका अदा करने वाली महिलाओं और वंडर वुमन को सम्मानित करने के लिए रविवार को राँची के बुंडू प्रखंड के एदेलहातू पंचायत भवन में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी प्रोजेक्ट के तहत स्वयंसेवी संस्था शांता मेमोरियल शांता मेमोरियल रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन्डर वूमेन के रूप में चयनित बुंडू सीएचसी की जीएनएम कुमुदिनी किड़ो को एसएमआरसी की ओर से एक मोमेंटम एवं स्मार पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुमुदनी कीड़ो ने कोविद के दौरान और उसके बाद कोविद टीकाकरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। खास तौर पर दिव्यांग लोगों के टीकाकरण में उनकी सराहनीय भूमिका रही और इसी वजह से उनका चयन “वंडर वुमन“ के रूप में किया गया।

आज के इस कार्यक्रम की सबसे खास बात रही की क्षेत्र की करीब 100 ग्रामीण महिलाओं ने ना सिर्फ कार्यक्रम में शिरकत की बल्कि मंच की शोभा भी तमाम महिलाओं ने बढ़ाई। कार्यक्रम में सभी महिला जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। जिला परिषद सदस्या परमेश्वरी सांडिल, एदेलहातु मुखिया सीमा देवी, बारुहातु मुखिया रेखा देवी, वार्ड सदस्या रितु कुमारी, रानी देवी जीएनएम दुर्गामनी कुमारी आदि ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना कि और कहा कि कोविद के दौरान और उसके बाद भी एक महिला की सेवाओं को नाम और सम्मान देना वाकई काफी अच्छी पहल है। उन्होंने महिलाओं से आगे आकर अपने वजूद और सम्मान की लड़ाई लड़ने का आवाहन किया और कहा कि महिला ही एक परिवार और समाज की धुरी होती है।

कार्यक्रम में संस्था के राज्य समन्वयक आलोक रंजन, ज़िला समन्वयक रामलगन साहू, क्लस्टर समन्वयक गुरुवा लोहरा, स्वाति कुमारी, सुधु मुंडा, आलम अंसारी, दीनबंधु सिंह मुंडा सहित कई लोग शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons