शिक्षक दिवस के मौके पर रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर ने 6 शिक्षकों को किया सम्मानित
- गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करना कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य: अध्यक्ष
गिरिडीह। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर द्वारा शिक्षा के जगत में अलख जगाने वाले और विद्या रुपी ज्योति प्रदान कर तम को हरने वाले 6 शिक्षकों को शाल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम का आयोजन मकतपुर स्थित ईश्वर स्मृति भवन में आयोजित की गयी और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान क्रमशः सेवानिवृत प्रधानाध्यापक नेताजी सुभाष मध्य विद्यालय नरेश कुमार सिन्हा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, झारियागादी की प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी पाठक, सहायक प्रधानाध्यापिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय, झारियागादी रंजू तरवे, सुभाष पब्लिक स्कूल की शिक्षिका स्वेता शर्मा, दुर्गा माता बालिका मध्य विद्यालय शिक्षिका रेखा तरवे, शिक्षिका, बीएन साहा डीएवी पब्लिक स्कूल के संगीत शिक्षक ऑरित चन्द्र को सम्मानित किया।
मौके पर क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकांे को सम्मानित करने के पीछे क्लब का मुख्य उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा जो कि भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है, उसे सुदृढ़ करना हैं। जीवन में माता-पिता का स्थान कभी कोई नहीं ले सकता, क्योंकि वे ही हमें इस रंगीन खुबसूरत दुनिया में लाते हैं। कहा जाता कि जीवन के सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता होते हैं। भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिक्षक परंपरा चली आ रही है, लेकिन जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं। सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
कहा कि कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में भी इन्ही जैसे शिक्षको ने ऑनलाइन एजुकेशन जैसे माध्यमों से शिक्षा की अलख को नही बुझने दिया और छात्रों के घर तक विद्या पहुंचाई है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश गुप्ता, सचिव दीपक कुमार सोंथालिया, कोषाध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष सीए प्रकाश कुमार दत्ता, पूर्व अध्यक्ष विकाश शर्मा, रो. अभिषेक छापरिया, बिकास सिन्हा, मनीष गुप्ता, सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, सीए राकेश कुमार, राजेन्द्र तरवे, अमित कुमार, सीए शंकर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रंजीत लाल, संस्थापक अध्यक्ष आरवी रघुनंदन का योगदान रहा।